बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बलिया, एक संवाददाता। एक विधवा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पैसे ठगने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह लाखो थाना क्षेत्र की निवासी है। पति की मृत्यु के बाद अपने तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए बलिया के पास एक नर्सिंग होम में काम करती थी। इसी दौरान उनकी पहचान लखमिनिया गांव निवासी मो. नाजिर से हुई। आरोप है कि मो. नाजिर ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का झांसा दिया और वर्ष 2020 से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, 1.60 लाख वसूले पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी की बात की तो वह टालमटोल करता रहा और बाद में बहन की शादी का हवाला देकर दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने अलग-अलग लोगों से उधार लेकर करीब ड...