धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद। मुनीडीह की एक विधवा को झांसा देकर उसके साथ धनबाद, हैदराबाद, मुंबई और गोवा के होटलों में शारीरिक संबंध बनाया गया। अब आरोपी हैदराबाद गांधी नगर कॉलोनी निवासी अश्विनी शर्मा महिला का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। मामले की शिकायत महिला ने बुधवार को सरायढेला थाना में की है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। हैदराबाद में अपनी सहेली से मिलने गई तो वहीं अश्विनी से उसकी मुलाकात हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...