विधवा को बंधक बनाकर जेवरात, नगदी व कागजात की छिनतई
गिरडीह, मई 17 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के चेरवा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने एक विधवा को बंधक बनाकर घर में रखे जेवरात, नगदी एवं जमीन के कागजात की छिनतई कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने गावां थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। भुक्तभोगी महिला ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 12 बजे छह की संख्या में नकाबपोश लोग छत के रास्ते सीढ़ी होकर घर में घुस आए। आवाज सुनकर जब वह कमरे से बाहर निकली तो अपराधियों ने उन्हें कब्जे में लेकर कमरे में बंद कर दिया तथा मुंह कपड़े से ढक दिया। यह भी पढ़ें- झंझारपुर में आधा दर्जन घरों से 10 लाख की संपत्ति चोरी इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखे करीब एक किलो चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामान निकाल लिया। वहीं बहू के कमरे में रखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.