कानपुर, मार्च 20 -- पनकी में घर के बाहर गाली गलौज करने का विरोध करने पर भड़के दबंगों ने घर में घुसकर विधवा को बेरहमी से पीटा और महिला से अश्लील हरकतें भी की। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पनकी थाने में दर्ज कराई है। पनकी के गंगागंज निवासी एक विधवा महिला के मुताबिक छह मार्च की सुबह वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाले रामलाल के बेटे मनोज, जितेंद्र, राहुल व सुशील घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया और अश्लील हरकतें भी की। इतना ही नहीं पड़ोसियों के हस्तक्षेप करने पर दबंग भाइयों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का मेडिकल करा तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई ...