शाहजहांपुर, जून 12 -- मिर्जापुर। संवाददाताथाना क्षेत्र के ग्राम पिड़रा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के भाई ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू निवासी रमन पुत्र सुरेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रामा देवी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व ग्राम पिड़रा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र कलक्टर सिंह के साथ हुई थी। लगभग छह माह पूर्व धर्मेन्द्र की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद जब रामा देवी ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा तो सास शकुंतला, जेठ जितेन्द्र उर्फ दिलीप, जेठानी अरुणा, रवीन्द्र उर्फ बब्लू, उसकी पत्नी विनीता तथा ननद गीता और मीरा ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ह...