बरेली, जून 28 -- किरायेदार से विवाद के बाद विधवा की जहर खाने से मौत हो गई। पहले तो उसके परिजन ने किरायेदार पर मारपीट का आरोप लगाया और फिर जहर देने का आरोप लगाने लगे। पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक सीबीगंज के गांव नदोसी में शनिवार सुबह करीब आठ बजे प्रियंका नाम की विधवा की जहर खाने से मौत होने की सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की तो सामने आया कि प्रियंका के पति नीरज की वर्ष 2022 में मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता तेजराम ने किरायेदार और उसकी पत्नी पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- विधवा की जहर खाने से मौत, किरायेदार से हुआ था विवाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई लेकिन प्रियंका के शरीर पर चोट का कोई निशान न मिलने पर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया...