हापुड़, मार्च 9 -- पति की मौत के बाद विधवा का देवर से निकाह कराने की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग देवर से निकाह कराने पर पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने सास, ससुर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव चमरी निवासी मंतशा ने बताया कि 26 जुलाई 2023 को उसका निकाह जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी के मोहल्ला रामनगर निवासी जावेद अली के साथ हुआ था। माता पिता ने हैसियत से अधिक निकाह में खर्च किया था। दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। उनका कहना था कि जावेद दुबई में नौकरी करता है, तो एक बुलेट बाइक और दो लाख रुपये लाने की बात करने लगे। निकाह के बाद पति दुबई मे...