विधवा, वृद्धा व विकलांग सत्यापन के 800 फॉर्म जमा
रिषिकेष, मई 15 -- तहसील परिसर में नगर पालिका क्षेत्र के विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन सत्यापन के लिए फार्म जमा किए जा रहे हैं। जिसके चलते डोईवाला तहसील में दिन भर आवेदकों की भीड़ रही। विभिन्न पेंशन संबंधित 800 फार्म जमा हुए। शुक्रवार को डोईवाला तहसील में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन सत्यापन से संबंधित लगभग 800 फॉर्म जमा हुए। फॉर्म जमा करने को लेकर तहसील में आवेदकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन टेबल लगाकर फॉर्म स्वीकार किए गए, जिससे प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित रही। राजस्व उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त फॉर्मों की प्राथमिक जांच कर ली गई है। आगे की कार्रवाई के लिए फॉर्मों की सूची तैयार कर समाज कल्याण विभाग को भेजी जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.