मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज के नदीम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर विद्युत स्मार्ट मीटर लगाए जाने से उत्पन्न गंभीर जनसमस्याओं के संबंध में अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द निस्तारण किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में बिजली स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हं, जिनका किसानों, मजदूरो तथा आम उपभोक्ताओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। स्मार्ट लगने के बाद बिजली बिलों में अनियंत्रित वृद्धि की आशंका बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि स्मार्ट विद्युत मीटर लगाए जाने की योजना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और जनता की सहमति के बिना किसी भी प्रकार के स्मार्ट मीटर न लगाए जाए। तथा किसानो मजदूरी एवं आम जनता को बढ़ते बिजजी बिलों से राहत दिलाई जाए।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.