मधुबनी, जून 21 -- फुलपरास। थाना क्षेत्र अंतर्गत इनरवा पंचायत के काशीरामपट्टी निवासी रामलखन कामत के 35 वर्षीय पुत्र विद्यानंद कामत की मौत विद्युत स्पर्शाघात से शनिवार शाम में हो गई। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि वे बांस लेकर घर आ रहे थे तो गांव से पहले बिजली तार नीचे होने से चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौत की खबर से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। यह भी पढ़ें- करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...