मुरादाबाद, मई 7 -- उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग, मुरादाबाद मंडल की ओर से एक मई से सात मई तक विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। डीआरएम के निर्देश पर मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत सुरक्षा से संबंधित पोस्टर आदि लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता जन्मेजय उपाध्याय ने कहा कि विद्युत संबंधित कार्यों को करते समय जीवन सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...