धनबाद, जून 27 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा कतरास ने आम उपभोक्ताओं और ग्रामीणों के लिए सुरक्षा संबंधी अपील जारी की है। कनीय विद्युत अभियंता देवीलाल सोरेन ने बताया कि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कतरास के अंतर्गत जिन उपभोक्ताओं ने बीसीसीएल के विद्युत सर्विस तार को जेबीवीएनएल के सीमेंट अथवा लोहे के पोल से बांध रखा है, वे एक सप्ताह के भीतर उसे स्वयं हटा लें। निर्धारित अवधि के बाद विभाग ऐसे तारों को हटाते हुए निगम के नियमों के तहत कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि पोल पर बंधे तारों में लीकेज होने की स्थिति में पूरे पोल में करंट प्रवाहित हो सकता है, जिससे मवेशियों, बिजली कर्मियों और आम नागरिकों की जान-माल को गंभीर खतरा रहता है। विभाग ने सभी से सुरक्षा को ...