मेरठ, मई 20 -- यूपीपीसीएल चेयरमैन के निर्देश पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ठिकौली मवाना में विद्युत सुरक्षा एवं तकनीकी विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लाइनमैन एवं टीजी-2 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कर्मचारियों को विद्युत उपकरणों के सही उपयोग एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। विद्युत दुर्घटना की रोकथाम का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता मुख्यालय अभिषेक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता माज, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड हस्तिनापुर कुमार विकल्प, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड मेरठ अनिल कुमार रहे। यह भी पढ़ें- 250 शिकायतें यह भी पढ़ें- तकनीकी शिक्षा को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने का प्रशिक्षण शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...