विद्युत समस्याओं को लेकर भाजपा जादूगोड़ा मंडल ने विभाग को सौंपा ज्ञापन
घाटशिला, जुलाई 20 -- जादूगोड़ा। भाजपा जादूगोड़ा मंडल ने मंडल अध्यक्ष तनुश्री नंदा त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज व बार-बार होने वाली कटौती पर रोक, जर्जर तार व क्षतिग्रस्त पोल बदलने, खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, नए ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली बिल संबंधी त्रुटियों के त्वरित समाधान, नए कनेक्शन, मीटर परिवर्तन तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बिजली समस्याओं से परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह, केदारना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.