विद्युत सब स्टेशन के सामने चक्काजाम, नौकरी और मुआवजे की मांग
वाराणसी, जून 2 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। बलुआ घाट पर करेंट की चपेट में आने से मृत चालक किशन साहनी की पत्नी पांच वर्ष के बेटे के साथ रामनगर विद्युत सब स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया। पत्नी ने मुआवजा देने तथा दोषी विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उसके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं मोहल्ले वाले थे। बड़ी मुश्किल से स्थानीय कुछ प्रभावशाली लोगों के समझाने पर करीब चार घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। एसीपी कोतवाली और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर लोगों से बात चीत कर समझाने में जुटे रहे लेकिन लोग जाम हटाने को राजी नहीं हुए। धरनारत लोग पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को विद्युत सब स्टेशन से कुछ दूरी पर ही रोक लिया अन्यथा वे शव के साथ धरना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.