घाटशिला, जून 11 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। राखा कॉपर स्थित जियाडा की भूमि पर लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे विद्युत सबस्टेशन के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने लगाया है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक मंडल कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी कर कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सबस्टेशन की नींव एवं बेस निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है तथा निर्धारित मोटाई एवं गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य इसी प्रकार जारी रहा तो करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह सबस्टेशन भविष्य में गंभीर तकनीकी समस्याओं का सामना कर सकता है, जिससे क्षेत्र की...