आदित्यपुर, मार्च 11 -- आदित्यपुर, संवाददाता। विद्युत संशोधन विधेयक-2025 के विरोध में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को आदित्यपुर स्थित विद्युत भवन परिसर में प्रदर्शन किया। समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि प्रस्तावित विधेयक लागू होने से बिजली क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आशंका जताई कि इससे बिजली दरों में वृद्धि हो सकती है और सरकारी संसाधनों को कम कीमत पर निजी कंपनियों को सौंपने का रास्ता भी खुल सकता है। समन्वय समिति से जुड़े कर्मचारियों ने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की जाएगी। उनका कहना था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.