विद्युत संविदा कर्मियों ने सत्याग्रह किया
लखनऊ, अप्रैल 22 -- आउटसोर्स निगम में ऊर्जा निगमों के संविदाकर्मियों को शामिल करने की मांग को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ ने मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेशभर में सत्याग्रह किया। संगठन के अध्यक्ष आरएस राय ने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को भी शामिल किया जाए, ताकि उन्हें ठेकेदारों के शोषण और बिचौलियों से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में संविदा कर्मियों को सीधा वेतन देने और ईपीएफ भुगतान की घोषणा के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन उन्हें आउटसोर्स निगम से अलग रखना चाहता है, जो अन्यायपूर्ण है। महासंघ के प्रदेश प्रभारी पुनीत राय और मीडिया प्रभारी विमल चंद्र पाण्डेय ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 7 मई को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.