बरेली, अगस्त 14 -- बरेली। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी के नेतृत्व में हुए सत्याग्रह के बाद मुख्य अभियंता की अनुपस्थिति में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संविदा कर्मियों की छटनी पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों की तरह शिफ्ट व्यवस्था लागू करने समेत 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामनिवास, संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गंगवार, हरनाम सिंह व मोहम्मद नाजिम, विष्णुकांत आदि रहे।...