गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता विद्युत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत संविदा मजदूर संगठन, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेशभर में एकदिवसीय सत्याग्रह आयोजित किया गया। जिले में संगठन की ओर से केदार गौतम ने मुख्य अभियंता के माध्यम से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविदा श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 22 हजार रुपये तथा लाइनमैन, एसएसओ और कम्प्यूटर ऑपरेटर का वेतन 25 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की गई। साथ ही पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई गई। संगठन ने सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने, दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में 20 लाख रुपये का बीमा, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.