विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को श्रम आयुक्त बुलंदशहर को ज्ञापन सौंपकर विद्युत विभाग में कार्यरत्त कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने मेसर्स इनवेंटिव सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन आगरा के खिलाफ भ्रष्टाचार, कर्मचारियों के शोषण और पीएफ में घोटाले का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डोर-टू-डोर मीटर रीडिंग और बिल जनरेट करने का काम उक्त कार्यदायी संस्था को सौंपा गया है। आरोप है कि संस्था उत्तर प्रदेश शासन के श्रम आयोग द्वारा निर्धारित मूल वेतन नहीं दे रही है और मनमुताबिक कम वेतन देकर संविदा कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रही है। इसके अलावा पीएफ कटौती में भी गड़बड़ी की जा रही है।
समस्या का विवरण अनुबंध के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.