विद्युत शॉर्ट सर्किट से टेंट दुकान में लगी आग
बगहा, मई 6 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। नगर के कालीबाग व बुलाकी सिंह चौक के बीच मिस्कार टोली वार्ड दस में स्थित एक टेंट दुकान व गोदाम में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। आधी रात को रिहायशी इलाके के टेंट दुकान से धुआं व आग की लपटे निकलते देख इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया , लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका । आग की लपटे तेज होते देख आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी ।
घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विद्युत शर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। दुकान मालिक सरफराज अहमद ने बताया कि घटना में लाखों की क्षति हुई है। दुकान व गोदाम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.