चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र भौंरी कस्बे के मजरा कलवारा निवासी रामगनेश के खेत में गुरुवार की दोपहर विद्युत शार्टसर्किट से आग लग गई। किसान ने बताया कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। तारों से उठी चिंगारी से खेत में आग लग गई। जिससे करीब चार बीघे में पकी खड़ी गेहूं की फसल की जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी भी मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...