प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 12 -- अंतू थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र राजापुर गड़वारा की ओर से शुक्रवार को नेवादा कला गांव प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कैंप में लाइनमैन की पिटाई कर दी गई। विरोध करने पर जेई को धमकी दी गई। सूचना पर यूपी 112 के पुलिस कर्मी पहुंचे तो आरोपी भाग निकले थे। कैंप में बकाया बिल जमा करने के लिए लाइनमैन ओमप्रकाश पाण्डेय गांव कई लोगों के घर गया था। उसके घर जाने से एक युवक नाराज हो गया। वह अपने तीन साथियों के साथ कैंप में पहुंचा और लाइनमैन ओमप्रकाश पाण्डेय को डंडे से पीट दिया। आरोप है जेई से गाली गलौज, धमकी देते हुए कैशियर भगत सिंह से कैश भी छीनने का प्रयास किया। जेई विपुल सिंह ने बताया कि नेवादा कला गांव में लगे कैंप में गांव के युवकों ने लाइनमैन को पीट दिया और सरकारी काम में बाधा डालते हुए कैश छीनने का प्रयास किया। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.