आदित्यपुर, मई 21 -- गम्हरिया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को छोटा गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी करीब दो दर्जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। विद्युत सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इसमें नए बिजली कनेक्शन, बिल करेक्शन, मोबाइल नंबर का अपडेट, मीटर नंबर की जानकारी, मीटरिंग बिल करेक्शन, बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान की जानकारी समेत अन्य समस्याओं का निदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...