विद्युत शिविर का आयोजन आज
आदित्यपुर, मई 20 -- गम्हरिया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को छोटा गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। विद्युत सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि इसमें बिजली कनेक्शन का अकाउंट, मोबाइल नंबर का अपडेट, मीटर नंबर की जानकारी, बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान की जानकारी समेत अन्य समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 को सतबहिनी के बासंती मंदिर में शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर 26 मई को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.