जौनपुर, अप्रैल 12 -- जलालपुर। क्षेत्र के घोसांव गांव में शनिवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हाई टेंशन विद्युत तार के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दवा छिड़काव वाली मशीन, रोटावेटर चलाकर किसी तरह एक घंटा में आग पर काबू पाया। सूचना पर काफी बिलम्ब से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने सहयोग किया। विद्युत शार्ट सर्किट से लगा आग में सुरेन्द्र प्रजापति और रमेश श्रीवास्तव के गेहूं की फसल जली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...