आगरा, अप्रैल 28 -- मंगलवार की सुबह एटा रोड पर स्थित तेजस मेडीकल स्टोर के संचालक अजयपाल ने बताया कि गत सोमवार की शाम वह मेडिकल स्टोर बंद करके घर चले गए। मध्यरात्रि बिजली शार्टकट होने की वजह से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जब मेडिकल स्टोर की दुकान में आग जलती देखी तो इसकी जानकारी दी। अजय पाल जब मौके पर पहुंचे तो स्टोर में आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से सबमर्सिबल के द्वारा आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सामान व दवाएं जल चुके थे। आग से दुकान में रखा फ्रिज, दो लाख रूपए की नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर, सीपीयू, एटीएम पॉश मशीन व लाखों रूपए की दवाएं जल गई हैं। अजयपाल ने कहा कि दुकान में आग से 15 लाख रूपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...