अयोध्या, मार्च 31 -- जाना बाजार, संवाददाता। हैदरगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट हो गया। इसके चलते दुकान में आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपए कीमत के कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। लेकिन हैदरगंज बाजार वासियो की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाजार वासियों ने आग पर काबू पाया। हैदरगंज चौक से लेकर सब्जी मंडी तक कई विद्युत पोल पर खुली विद्युत लाइन का तार लगा है। बाजार वासियों का आरोप है कि विद्युत लाइन के चलते कई बार तार आपस में टकरा भी चुके हैं । व्यापारियों ने बताया कि इस बात की शिकायत विद्युत विभाग से की गई थी । परंतु तार हटाकर केबल नहीं लगाया गया था। मंगलवार को लगभग 11 बजे सचिन अग्रहरि कपड़ा व्यवसाई की दुकान के पास से जा रहे विद्युत तार से स्पार्किं...