चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट, सम्वाददाता। शिवरामपुर कस्बे में मंगलवार को तड़के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने आग की लपटे उठती देखी तो दुकानदार को अवगत कराया। ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह फिलहाल विद्युत शार्टसर्किट से होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना पर शिवरामपुर चौकी पुलिस भी मौके में पहुंची।पथरौडी गांव निवासी रमेश उर्फ पप्पी कुशवाहा ने शिवरामपुर कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। मंगलवार को लड़के करीब 3:30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने दुकान के अंदर से उठ रही आग की लपटे देखी तो दुकानदार को फोन के जरिए सूचना दी। इसके साथ ही ग्रामीण बाल्टियों में पानी ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.