कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीआरपी ने अलग अलग मामलों में आरोपियों के पास से पकड़ी 14 किलो से अधिक मादक पदार्थों को बुधवार को भैरव घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह में जलाकर नष्ट कर दी गई। जीआरपी ने पुराने मामलों में की गई कारवाईयों में आरोपियों से इसे जब्त किया था। 14 किलो 560 ग्राम मादक पदार्थ जीआरपी की मौजूदगी में नष्ट कराई गई।कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बुधवार को एनडीपीएस एक्ट से संबंधित 2007 से 2021 तक के 86 मामलों से संबंधित इस मादक पादार्थ को भैरव घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह ले जाकर नष्ट कराया गया। इस दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, जीआरपी के जवान व विद्युत शव दाह गृह के कर्मचारी भी मौजूद रहे। नष्ट कराए गए मादक पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.