पटना, जनवरी 5 -- नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के लिए लंबित भूमि अधिग्रहण की स्थिति की समीक्षा की गई। जिन परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है, वहां कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिये गए। समीक्षा के दौरान छपरा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर अंचल में फीडर ब्रेकडाउन को त्वरित अटेंड करने एवं रोकने के लिए आवश्यक अनुरक्षण के निर्देश दिये गए। राजस्व संग्रहण की समीक्षा के दौरान लक्ष्य से पीछे चल रहे सभी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की आखिरी तिमाही में लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि वितरण कंपनियों की ओर से दग्राहको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.