हापुड़, मार्च 18 -- नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, अमरोहा सांसद प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह तंवर, पिलखुवा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एक्सईएन मनीष यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड, पिलखुवा के अधिशासी अभियंता द्वारा नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल का बुके देकर स्वागत किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, विभिन्न प्रमुख मार्गों पर स्थित विद्युत पोलों की शिफ्टिंग तथा ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने रेलवे रोड, गांधी रोड, गढ़ी रोड सहित अन्य मार्गों पर पोलों के कारण उत्पन्न स...