सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। सरायकेला नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार की दिशा में प्रगति हुई है। लंबे समय से राजबांध बस्ती वासियों के विरोध के कारण कार्य रूका हुआ था। तीसरे फीडर का कार्य अब पुनः शुरू हो गया है। वर्तमान में टाउन क्षेत्र में मात्र दो फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण ओवरलोड, बार-बार ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। आरडीडीएस योजना के अंतर्गत तीसरे फीडर के लिए 33 हजार लाइन से नई लाइन खींचने का कार्य प्रस्तावित था। लेकिन राजबांध बस्ती क्षेत्र में स्थानीय विरोध के कारण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा था। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शुक्रवार सुबह राजबांध बस्ती वासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक का आयोजन बैठक में विद्युत विभाग की ओर से सहायक अभिय...