विद्युत व्यवस्था का किया निरीक्षण
गाजीपुर, सितम्बर 6 -- गाजीपुर। प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी संदीप कुमार ने शनिवार की शाम गाजीपुर में विद्युत वितरण व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में उपखंड अधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति और राजस्व वसूली की समीक्षा की। एमडी ने उपकेंद्रों, फीडरों और वितरण परिवर्तकों की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए क्रिटिकल परिवर्तकों को चिन्हित कर ओवरलोडिंग व तकनीकी खराबियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। स्मार्ट मीटर डेटा के आधार पर लोड बैलेंसिंग तथा हाई लॉस फीडरों पर विशेष निगरानी कर लाइन लॉस कम करने के निर्देश दिए गए। आगामी त्योहारों को देखते हुए उपकेंद्रों, फीडरों और परिवर्तकों का पूर्व निरीक्षण एवं अनुरक्षण समय से पूरा करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.