विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम के ताबड़तोड़ छापे, विद्युत चोरी पकड़ी
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- मीरापुर विद्युत विभाग व विजिलेंस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गांव सिकन्दरपुर में दर्जनों स्थान पर विद्युत चोरी पकड़ी। इस दौरान 23 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई तथा 45 बकाएदारों के कनेक्शन विभाग ने काट दिए।शुक्रवार को मीरापुर विधुत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम व प्रवर्तन दल(विजिलेंस टीम) ने गांव सिकंदरपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सैंकड़ों घरों और प्रतिष्ठानों की चेकिंग की। दर्जनों स्थानों पर बिजली चोरी टीम को मिली। साथ ही कई स्थानों पर विद्युत ऊर्जा के अनाधिकृत उपयोग के मामले मिलें। इस दौरान टीम ने विद्युत चोरी करने वाले 23 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही 45 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। उपखंड अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.