नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले तीनों ऊर्जा निगमों में कार्यरत कर्मचारियों ने मंगलवार को विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध जताया।खंडीय अध्यक्ष कंचन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विद्युत वितरण खंड नैनीताल के कर्मचारियों ने विद्युत सुधार अधिनियम 2025 के माध्यम से बिजली विभाग के निजीकरण के प्रयासों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक ओर कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा इस अधिनियम को लागू करने की कोशिश की जा रही है, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों...