अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ0प्र0 के पदाधिकारियों की शुक्रवार को एक आपात एवं आवश्यक बैठक ज़िला कार्यालय मनकामेश्वर सेवा सदन खैर रोड पर आयोजित की गई। जिसमें विद्युत विभाग के रवैये को लेकर रोष जाहिर किया गया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि विद्युत अवर अभियन्ता द्वारा पला रोड सासनी गेट पर व्यापारी का जबरन कनेक्शन काटने का प्रयास करना एवं व्यापारी से गाली गलोज कर अभद्र व्यवहार करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। विद्युत अधिकारियों का मनमाना रवैया व्यापार मण्डल स्वीकार नहीं करेगा। अघोषित विद्युत कटौती, बिलों में भारी गड़बड़ी, अनावश्यक रूप से कनेक्शन काटना, नये कनेक्शनों में अवैध वसूली को लेकर व्यापार मंडल आंदोलन करेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.