सुल्तानपुर, मई 16 -- कूरेभार, संवाददाता। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राजस्व वसूली को लेकर शनिवार को कूरेभार बाजार स्थित स्टेट बैंक के बगल विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कैंप में एसडीओ अभिषेक राय, जेई रविन्द्र तिवारी सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 15 शिकायतें बिजली बिल से संबंधित थीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं सात शिकायतें मीटर खराबी एवं नए विद्युत कनेक्शन से जुड़ी मिलीं, जिनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। यह भी पढ़ें- विद्युत मेगा कैंप में 42 शिकायतों का हुआ निस्तारण, उपभोक्ताओं को मिली राहत मेगा कैंप के दौरान विभाग ने करीब ढाई लाख रुप...