संतकबीरनगर, मार्च 17 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और सदर विधायक प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी की मौजूदगी में सोमवार को डाक बंगले में गर्मियों के दौरान विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिए बैठक हुई। आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता वितरण बस्ती क्षेत्र इंजीनियर विजय कुमार गुप्त मौजूद रहे। उन्होंने मेहदावाल विधायक को विद्युत आपूर्ति में हर संभव सहायता करने की बात कही।बैठक की अध्यक्षता कर रहे मेहदवाल विधायक ने कहा कि गर्मियों में निर्वाध गति से विद्युत आपूर्ति की जाए ताकि लोगों को गर्मियों में परेशानी का सामना न करना पड़े। गर्मी आते ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। इस प्रकार की समस्याओं को भी दूर किया जाए। लाइन लास की समस्या को कम किया जाए ताकि लोगों को जरूरत भर बिजली मिल सके। मेहदावाल विधायक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.