मधुबनी, फरवरी 12 -- झंझारपुर। विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की दो अलग-अलग टीमों ने संग्राम बाजार और खड़ौआ गांव में छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा। दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई के दौरान कुल 47,128 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पहली टीम का नेतृत्व जेई परमानंद कुमार कर रहे थे। टीम में अशोक कुमार शाह, इंदल शाह और राजकुमार राम शामिल थे। टीम जब संग्राम बाजार के रहमतगंज पहुंची तो मोहम्मद जुल्फिकार की पत्नी बीबी फातिमा खातून के घर स्मार्ट मीटर से पहले तार काटकर अवैध रूप से बिजली उपयोग किया जा रहा था। इस मामले में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए 8,402 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दूसरी टीम का नेतृत्व जेई परमानं...