अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्या को लेकर चीफ इंजीनियर से मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि सरकार ने प्रीपेड मीटर की व्यवस्था को वैकल्पिक किया है। लेकिन विद्युत विभाग उपभोक्ताओं पर जबरन बिना जानकारी की प्रीपेड थोप रहा है। पावर कारपोरेशन की कार्यप्रणाली से सरकार की छवि खराब हो रही है। जानकारी के अभाव में भय का माहौल बना हुआ है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि पुराने मीटरों की तुलता में प्रीपेड मीटर तीव्र गति से चल रहे हैं। जिससे मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार का बजट बिगड़ गया है। रिचार्ज खत्म होने की पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण देर रात या असमय बिजली कट रही है। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.