विद्युत वाहन खरीद पर 1 लाख तक का अनुदान
सहरसा, अगस्त 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र लाभार्थियों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आवश्यक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इच्छुक लाभार्थी बिहार सरकार के परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल ने बताया कि बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में पंजीकृत एवं उपयोग किए जाने वाले वाहनों में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.