रामपुर, अप्रैल 16 -- खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गेहूं की पकी फसल को चपेट में ले लिया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणेां के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी। भोट कस्बा निवासी गुरमीत सिंह का भोट में ही ईट भट्टे के पास खेत है।गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। एक दो दिन बाद फसल की कटाई होनी थी। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट हो गया और उससे निकली चिंगारी से खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल मेंआग भड़क गयी।खेत में आग भड़कते देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बिजलीघर...