अलीगढ़, मार्च 16 -- अकराबाद, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में रविवार को विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित विजयगढ़ चौराहे के निकट दोपहर लगभग दो बजे अंडरग्राउंड जा रही विद्युत केबल में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास पड़ा कूड़ा-करकट भी जलने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट तलाशने में जुट गए। आग लगने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे क्षेत्र में लगभग छह घंटे तक बिजली नहीं आई। इस संबंध में अकराबाद विद्युत उपकेंद्र के जेई ने बताया कि अज्ञात कारणों से केबल में आग लग गई थी। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर फॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.