पीलीभीत, जून 5 -- बरखेड़ा। पावर सप्लाई को बनाई गई नई विद्युत लाइन को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों का तार चोरी कर लिया। ग्यारह पोलों से चोरी हुई लाइन क्षेत्र में चर्चा के विषय बन गई। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कार्य संस्था की लापरवाही बताकर पल्ला झाड़ लिया। बरखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को सप्लाई देने के लिए पतरासा कुंवरपुर होते हुए नई विद्युत लाइन डाली जा रही हैं। इस नई लाइन से मुड़िया, कोकिला, जग्गीपुर जैतपुर, कोकली, कबूलपुर, पूरनापुर आदि गांव को विद्युत सप्लाई देने की कवयाद शुरू हुई थी। जिससे टिकरी फीडर का लोड कम हो सके। इसका जिम्मा कार्यदाही संस्था यूनिवर्सल को दिया गया। यह भी पढ़ें- बिजली की आंख मिचौली से दिन का चैन, रात की नींद हराम पिछले वर्ष विद्युत का कार्य पूरा हो गया था। हालांकि इस नई लाइन से अभी विद्युत सप्लाई...