शाहजहांपुर, मई 30 -- ददरौल। गांव चौढेरा में आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइन और पोल को दुरुस्त करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका और टीम को वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार हाल ही में आई आंधी के कारण गांव में विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बादशाहनगर उपकेंद्र में तैनात जेई अरविंद कुमार और टीजी टू मंजेश यादव अपनी टीम के साथ लाइन सुधार कार्य के लिए पहुंचे थे। टीम द्वारा पुराने मार्ग से ही लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपने खेत और घर के ऊपर से तार ले जाने का विरोध कर दिया。

ग्रामीणों का विरोध टीम ने कई बार ...