विद्युत लाइन जोड़ने को लेकर लाइनमैन से मारपीट का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- पुवायां। क्षेत्र के गांव अनावा में विद्युत लाइन जोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लाइनमैन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव अनावा में पुवायां विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है, जबकि गांव के कुछ हिस्सों में मुड़िया विद्युत उपकेंद्र से भी सप्लाई संचालित होती है। मंगलवार को लाइनमैन रामकुमार यादव गांव में विद्युत लाइन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक अपने घर की लाइन जोड़ने को लेकर उनसे उलझ गया।बताया यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो के बाद युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई जाता है कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और युवक ने कथित रूप से लाइनमैन के साथ हाथापाई कर दी। घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.