उन्नाव, अप्रैल 1 -- सफीपुर। तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार को एचटी विद्युत तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई, जिसमें करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। मिर्जापुर निवासी कल्लू पाल के ट्यूबवेल के लिए जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार बुधवार दोपहर स्पार्किंग के बाद अचानक टूटकर कल्लू पुत्र सरजू माली के गेहूं के खेत में गिर गया। तार से निकली चिंगारी के कारण खेत में आग लग गई जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आग की सूचना मिलते ही खेत स्वामी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.