बागपत, मार्च 24 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव निवासी किसान दीपक की हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। किसान दीपक ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे उसे पड़ोसी किसान ने बताया कि उसके गन्ने के खेत में आग लग गई है। वह साथी किसानों के साथ खेत में पहुंचा और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपक ने बताया कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गई हुई है आए दिन फाल्ट होने के कारण चिंगारी निकलती रहती हैं। उसने इसकी शिकायत विद्युत विभाग में की थी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...